एक ही परिवार के 8 लोग हुए कोरोना संक्रमित
कोंडागांव
कोंडागांव के रोजगारीपारा वार्ड के एक ही परिवार के 8 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 4 सदस्यों की सेहत काफी बिगड़ गई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया है और वहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है। कोरोना पीड़ितों के मकान और दुकानों को स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया है। केशकाल के नगर पंचायत अध्यक्ष भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि अभी का जो वायरस है वह गंभीर चेस्ट इन्फेक्शन कर रहा है।
Source : Agency

पाठको की राय